top of page

अगर आप स्कूल स्टूडेंट हैं या ऐसे पैरेंट्स हैं जिनके बच्चे स्कूल जाते हैं तो ये खबर आपके काम की है।

Oct 28, 2020
3 min read

स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए (इंडियन साइबर स्क्वॉड) द्वारा कई अलग-अलग तरह की स्कॉलरशिप स्कीम के तहत फाइनेंशियल मदद दी जा रही है। इन स्कीम्स का फायदा आप भी ले सकते हैं।


अगर आप स्कूल स्टूडेंट हैं या ऐसे पैरेंट्स हैं जिनके बच्चे स्कूल जाते हैं तो ये खबर आपके काम की है। यहां इंडियन साइबर स्क्वॉड द्वारा दी जाने वाली अलग अलग 6 स्कॉलरशिप स्कीम के बारे में बताया गया है, हो सकता है इनमें से कोई स्कीम आपके काम भी आ जाए।


संस्था द्वारा ये स्कीम्स खासतौर पर उन बच्चों के लिए चलाई जाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं, जिनके परिवार की सालाना आय 8 लाख या इससे कम है, जो मेधावी हैं लेकिन आर्थिक या अन्य वजहों से उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ता है।


1-ICS junior scientist scholarship class (8th to 12th)- इस स्कॉलरशिप स्कीम के लिए वे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं जो 8वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और जो कंप्यूटर साइंस/ रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे एडवांस टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं या इनमें अपना भविष्य सुनिश्चित करना चाहते हैं। इस स्कीम के तहत 50000 रुपए सालाना स्कॉलरशिप दी जाती है साथ ही Indian Cyber Squad के और से ट्रेनिंग भी दी जाती है।

आवेदन के बाद ये स्कॉलरशिप किन स्टूडेंट्स को दिया जाएगा, इसका फैसला एक सेलेक्शन टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए होगा। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।

आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31-1-2021 है।


यह स्कॉलरशिप sc/st/obc छात्रों के लिए है जो कक्षा 1 से कक्षा 10 के छात्रों के लिए उपलब्ध है। साथ ही वार्षिक परिवार की आय 7 लाख या इससे कम होना चाहिए।

इस स्कॉलरशिप स्कीम में चुने जाने पर 1500 रुपए महीना Indian Cyber Squad द्वारा दिया जाएगा

इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अक्टूबर 2020 से शुरू हो चुकी है, आवेदन की अंतिम तिथि 31-1-2021 है।


ये स्कॉलरशिप खासकर उन छात्राओं के लिए होती है जो अपने माता-पिता की एकलौती संतान होती हैं। शिक्षा में लड़कियों को बढ़ावा देने के लिए ये स्कॉलरशिप चलाई जाती है।

यह मेरिट आधारित स्कॉलरशिप है, जो कक्षा 6वीं से 10वीं में पढ़ने वाली गर्ल स्टूडेंट्स के लिए है। जिन छात्राओं ने कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पिछली कक्षा की परीक्षा पास की हो।

इसके लिए चुनी जाने वाली छात्राओं को 1200 रुपये हर महीने स्कॉलरशिप दी जाती है।


अगर परिवार की आय 6 लाख से कम है, तो ये स्कॉलरशिप आपके काम आ सकती है। ) 6 वीं कक्षा से लेकर 10वीं तक के स्टूडेंट्स इस स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ ले सकते हैं।

इसके लिए अभी आप जिस कक्षा में पढ़ रहे हैं, उससे पहले की कक्षा की वार्षिक परीक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंक होना जरूरी है।

इसके लिए चुने जाने पर स्टूडेंट्स की एडमिशन फीस, ट्यूशन फीस, मेंटेनेंस अलाउएंस Indian Cyber Squad द्वारा दिया जाएगा।


यह स्कॉलरशिप स्कीम 11वीं 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली गर्ल स्टूडेंट्स के लिए है। यह मेरिट आधारित स्कॉलरशिप है। इसमें चुने जाने पर हर साल 50000 की स्कॉलरशिप दी जाती है जिससे छात्राएं अपने लिए कंप्यूटर, स्टेशनरी या अन्य संबंधित चीजे खरीद सकें।


 
 
 

1 Comment


Sapu Baru
Sapu Baru
Aug 04

This is precisely the kind of practical information I’ve been searching for! It’s quite surprising to learn about [specific detail from the post that was surprising, e.g., the new government initiative for educational resources] because I honestly didn't realize such support was available to students and parents. My own experience navigating school-related expenses and resources has often felt like a bit of a guessing game, so finding concrete steps is incredibly valuable https://iabaustralia.com.au/ I'm particularly interested in trying out [specific tip or resource mentioned in the post] that you detailed. It seems like a straightforward way to [explain the benefit of the tip, e.g., streamline the application process for scholarships or access better study materials]. I’m eager to see if…


Planet 7 Casino

Like
bottom of page